जमालपुर में 21 माह का कार्यकाल रहेगा हमेशा याद, सबका मिला साथ: एसआरपी
जमालपुर में एसआरपी रमण कुमार चौधरी को हेडक्वार्टर के डीआईजी प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। नए एसपी विद्या सागर का कार्यभार संभालेंगे। विदाई समारोह में एएसपी उमेश्वर चौधरी और डीएसपी एजाज हाफिज ने उनके कार्यकाल की सराहना की। रमण कुमार चौधरी ने 21 माह में पुलिसकर्मियों का सहयोग प्राप्त किया।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल जिला जमालपुर के एसआरपी रमण कुमार चौधरी हेडक्वार्टर के डीआईजी प्रशिक्षक बनाए गए हैं। रेल जिला जमालपुर के नए एसपी के रूप में विद्या सागर योगदान करेंगे। रविवार को रेल जिला जमालपुर मुख्यालय परिसर में एसआरपी रमण कुमार चौधरी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जमालपुर के अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी ने की, तथा संचालन किऊल डीएसपी एजाज हाफिज मीन ने किया। मौके पर एसआरपी रमण कुमार चौधरी ने कहा कि 11 अप्रैल 2023 को जमालपुर की कमान मिली थी। करीब 21 माह के कार्यकाल में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का पूरा सहयोग मिला।
जमालपुर रेल जिला हमेशा याद रहेगा। एएसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि एसआरपी रमण कुमार चौधरी अपनी कुशल कार्य संस्कृति से रेल पुलिस पदाधिकारियों के दिलों में बस गए थे। एक परिवार का एहसास हो रहा था। उनके कार्यकाल में कभी किसी भी पदाधिकारियों व जवानों को कार्य के दौरान कोई दिक्कत नहीं आयी। डीएसपी एजाज हाफिज ने कहा कि हमलोगों ने उनके कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा है। मौके पर जमालपुर इंस्पेक्टर नसीम अहमद, झाझा अंचल इंस्पेक्टर प्रमिला, जमालपुर के डीसीपी शाखा प्रभारी इंतेख्वाब अंसारी, जमालपुर नियंत्रण कक्ष प्रभारी पंकज कुमार, जमालपुर के हिन्दी शाखा प्रभारी महेंद्र प्रसाद यादव, भागलपुर एसएचओ उमेश प्रसाद, जमालपुर एसएचओ स्वराज कुमार, किऊल एसएचओ मधुसूदन पासवान, झाझा एसएचओ वृंद कुमार, नवादा एसएचओ बृज बल्लव प्रसाद निराला, जमुई एसएचओ मनोज कुमार देव आिद मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




