Munger News: छठ से पहले बदलेगी जमालपुर की सूरत, अधूरे कार्य हर हाल में होंगे पूरे: एग्जीक्यूटिव

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: जमालपुर नगर परिषद ने आगामी छठ महापर्व के लिए शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की तैयारी तेज की है। समीक्षा बैठक में अधूरे कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, और पेयजल आपूर्ति सुधारने पर चर्चा हुई।

Munger News: छठ से पहले बदलेगी जमालपुर की सूरत, अधूरे कार्य हर हाल में होंगे पूरे: एग्जीक्यूटिव

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद जमालपुर ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता नगर कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जाम नालियों की सफाई, जलनिकासी, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत एवं नहर सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व से पहले शहर में चल रही सभी प्रमुख योजनाओं को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

विशेष निर्देश

उन्होंने विशेष रूप से नहर सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों और कर्मियों को गति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, जलजमाव की समस्या दूर करने तथा पेयजल आपूर्ति को नियमित बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद पार्वती देवी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, सोनम राज, नीलू कुमारी, आलोक कुमार, कैलाश सिंह, सत्सनारायण मंडल, राजीव कुमार, प्रेम शंकर, शशिकांत सहित अन्य मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

जमालपुर नगर परिषद ने छठ महापर्व के लिए क्या तैयारी की है?
नगर परिषद ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए तैयारी तेज कर दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।