Munger News: जमालपुर में एक बार फिर से ई-रिक्शा का चार्जर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Munger News: जमालपुर पुलिस ने ई-रिक्शा का बैटरी चार्जर चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वाहन मालिक रविकांत गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और एसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा। चोरी का सामान अभी बरामद नहीं हुआ है; पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Munger News: जमालपुर में एक बार फिर से ई-रिक्शा का चार्जर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में एक बार फिर से ई-रिक्शा का सामान चोरी करने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने ई-रिक्शा की बैट्री का चार्जर चोरी करने में त्वरित कार्रवाई की और दो चोर को दबोच लिया। गिरफ्तार चोर नया टोला केशोपुर स्थित हर देवी स्कूल के समीप निवासी सुनील पासवान का पुत्र सागर कुमार और दूसरा चोर स्व. सीताराम रजक का पुत्र अमलु रजक है। पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि छोटी केशोपुर निवासी उमेश साह का पुत्र सह ई-रिक्शा ऑनर रविकांत गुप्ता ने अपना वाहन की बैट्री चार्जर चोरी होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तथा एसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में दोनों चोर को उसके घर से दबोच लिया गया। हालांकि चोरी की सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गौतरलब है कि जमालपुर पुलिस ने बीते वर्ष भी ई-रिक्शा की 14 बैट्री चोरी मामले में तीन चोर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमुंगेरMunger News: जमालपुर में एक बार फिर से ई-रिक्शा का चार्जर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार