Hindi NewsBihar NewsMunger NewsJamalpur Administration Launches Anti-Encroachment Drive with Two Teams
शहरी सड़कों व नालियों खड़ी दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, कवायद तेज

शहरी सड़कों व नालियों खड़ी दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, कवायद तेज

संक्षेप:

किया शुरू नप की गठित 22 सदसीय दो टीम कर रही है शहर में सर्वे, नोटिस भेजने की तैयारी में जुटा प्रशासन जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्

Dec 19, 2025 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर प्रशासन ने शहरी क्षेत्र की नालियों व सड़कों पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर जहां 22 सदस्यीय दो टीम का गठन किया है, वहीं गुरुवार को दो टुकड़ी में टीम सर्वे शुरू कर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गयी है। ताकि बारी बारी से सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस का तामिला कराकर 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया जा सके। प्रशासन ने तीन दिनों तक अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है। प्रथम टीम में नप की टाउन प्लानिंग पर्यवेक्षिका सह सहायक नगर योजना की रितु रानी, कनीय अभियंता नीरज कुमार, नगर मिशन प्रबंधक राजीव कुमार व मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, कृष्ण मुरारी, वकील यादव, विक्रम कुमार, धर्मदेव राम, विद्या हाड़ी, ज्ञानभूषण कुशवाहा, गौतम कुमार तथा दूसरी टीम में सहायक वास्तुविद राहुल कुमार रजक, नगर प्रबंधक सुश्री मिली, कनीय अभियंता राहुल कुमार रजक, एमआईएस स्पेश्लिस्ट राकेश कुमार रौशन, अभियंता विक्रम कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार, सौरव सुमनकर, सोनु कुमार शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों टीम ने जमालपुर के जुबलीवेल चौक से दौलतपुर रोड तक तथा स्टेशन रोड, बराट चौक, सदर बाजार, अवंतिका मोड़ आदि जगहों का सर्वे कर संबंधित दुकानदारों व मकान मालिकों के विरुद्ध नोटिस तैयार किया है। उम्मीद है कि करीब 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस होना है। माइकिंग होते ही फुटपाथी दुकानदारों ने सामान को समेटना किया शुरू दो दिनों से नप प्रशासन द्वारा माइकिंग की जा रही है। तथा प्रचार-प्रसार कर यह हिदायत दी जा रही है अगर आपकी मकान व दुकान नालियों व सड़कों पर स्थाई व अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया है, तो उसे हटा लें, अन्यथा आपके विरुद्ध नोटिस किया गया जाएगा। नोटिस के बाद जहां जुर्माना वसूला जाएगा, वहीं आपकी सामानों को भी जुब्त कर लिया जाएगा। गौरतल है कि बिहार में अधिकांशत: जिलों व शहरों तथा गांवों में अतिक्रमणमुक्त अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसमें प्रशासन बुलडोजर लेकर आते हैं, और अतिक्रमित स्थलों को तोड़फोड़कर देते हैं।