पटना मैराथन में जमालपुर कारखाना के रामकृष्ण को तीसरा स्थान, बढ़ाया जिले का मान
जमालपुर के रेलकर्मी रामकृष्ण ने पटना मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मैराथन में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रामकृष्ण ने अपनी सफलता का श्रेय कारखाना प्रशासन को दिया, जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। पहले स्थान पर केन्या का धावक और दूसरे स्थान पर भारत का एथलीट रहा।

जमालपुर, एक प्रतिनिधि। नशा मुक्त बिहार के संदेश को लेकर रविवार को आयोजित पटना मैराथन में जमालपुर रेल इंजन कारखाना के रेलकर्मी रामकृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जमालपुर कारखाना और मुंगेर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। राजधानी गांधी मैदान से शुरू हुई इस मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रामकृष्ण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान केन्या के धावक और दूसरा स्थान भारत के एथलीट ने हासिल किया।जमालपुर
कारखाना के सीएमडी लैब में कार्यरत रामकृष्ण ने अपनी सफलता का श्रेय कारखाना प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल हमेशा युवा रेलकर्मियों को उनकी क्षमता और ऊर्जा के अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता देते हैं। उनके प्रोत्साहन और सहयोग से ही उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


