इरिमी के दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का भव्य समापन
मुंगेर में इरिमी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान रेल महाप्रबंधक यू सुब्बाराव और प्रशांत कुमार मिश्रा ने भारतीय रेलवे में इरिमी की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन की स्पीड बढ़ाने में इरिमी के योगदान की चर्चा की और बुलेट ट्रेन की गति में भी सफलता की उम्मीद जताई। टापर इंजीनियरों को सम्मानित किया गया।

मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मोदी सरकार के सपनों के ट्रेन को गति एवं रफ्तार देने में जमालपुर का इरिमी लगातार सक्रिय है। यह बात ह बात इरिमी के दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन रेल महाप्रबंधक चेन्नई यू सुब्बाराव, रायबरेली व कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहीं। कहा कि जिस तरह वंदे भारत ट्रेन की स्पीड को बढ़ाने के लिए पटना आईआईटी के साथ मिलकर रेल में अपनी भूमिका को प्रदर्शित करने का काम इरिमी जमालपुर ने किया है इससे सब पता चलता है कि आने वाले दिनों में बुलेट ट्रेन की रफ्तार को भी हम लोग सफलता पूर्वक भारतीय रेल में तय करेंगे।
वहीं भारतीय रेल में एएआई का उपयोग करके रणनीति नेतृत्व कैसे किया जाए इस पर व्याख्यान केसी लाल मेमोरियल सत्र के दौरान पूर्व आई आरएसएमइ ऋतुराज वर्मा ने दी। वहीं इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने अतिथि रेल महाप्रबंधक चेन्नई यू सुब्बाराव, रेल महाप्रबंधक रायबरेली एवं कपूरथला के प्रशांत कुमार मिश्रा, ईस्टर्न रेलवे के पीसीएमई परमानंद शर्मा सहित तमाम अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भारतीय रेल में 1988 से 2026 तक इरिमी भूमिका पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन डीन प्रो. प्रेम प्रकाश ने किया। सम्मानित हुए टापर स्थापना दिवस समारोह के मौके पर भारतीय रेल के विभिन्न जोन से इरिमी में प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियरों की टीम को उनके बेहतर कार्य कुशलता एवं कोर्स में टापर होने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया गया। रेल महाप्रबंधक चेन्नई यू सुब्बाराव, रेल महाप्रबंधक रायबरेली एवं कपूरथला के प्रशांत कुमार मिश्रा सहित महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से हरजीत सिंह,के. प्रीतम सिंह, अमित विश्वकर्मा, नरेंद्र मीणा, राजदीप जी सिंह, ठाकुर लोधी, पायल शशांक, मनोहर कुमार, गोविंदा गौतम, ध्रुव ज्योति नाथ व शैलेश कुमार को सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


