भारत गौवर टूरिस्ट ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से होगी रवाना, 4 ज्योतिर्लिंग सहित अक्षरधाम मंदिर का दर्शन खास भारत गौवर टूरिस्ट ट्रेन 11 मार्च को भागलपुर से होगी रवाना
आईआरसीटीसी ने भागलपुर से महाकाल और अक्षरधाम यात्रा कराने का निर्णय लिया है। 11 मार्च को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन खुलेंगी, जो 9 दिनों में 6 प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन कराएगी। यात्रियों को होटल और भोजन की चिंता नहीं रहेगी। इकोनॉमी से लेकर एसी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। देश भर में धार्मिक स्थलों तक सुरक्षित व आरामदायक यात्रा कराने को लेकर आईआरसीटीसी ने इसबार भागलपुर से महाकाल और अक्षमरधाम यात्रा कराने का निर्णय लिया है। तथा आगामी 11 मार्च को भागलपुर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन खुलेंगी और 9 दिनों में कुल 6 बड़े तीर्थों के दर्शन कराएगी। इसमें यात्रियों को ना तो होटल बुक करने की चिंता रहेगी और ना ही खाने-पीने और सैर करने के लिए अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम एसके प्रसाद ने दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन भागलपुर से चलकर जमालपुर, क्यूल, पटना, गया और सासाराम होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पहुंचेगी।
यहां से यह पश्चिम भारत और मध्य भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर रवाना होगी। तथा पूरी यात्रा 19 मार्च 2026 को समाप्त होगी। अब तक करीब 200 श्रद्धालु अपनी सीट बुक करा चुके हैं। तथा टिकट बुकिंग जारी है। चार ज्योतिर्लिंग और कृष्ण नगरी सहित अक्षरधाम का दर्शन बेहद खास इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर (उज्जैन), श्री ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), श्री नागेश्वर (गुजरात) और श्री सोमनाथ (गुजरात) के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की नगरी द्वारिका स्थित द्वारिकाधीश मंदिर और बेट द्वारिका का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद और दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी दर्शन सूची में शामिल किया गया है। कम किफायती में धार्मिक स्थलों का टूर, ग्रुप टिकट बुकिंग पर खास तोहफा आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा है, ताकि यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार चुनाव कर सकें। इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) का किराया करीब 18,850 रुपये प्रति व्यक्ति है। थ्री एसी के लिए 33,995 रुपये प्रति, टू एसी श्रेणी में 41,990 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। ऑल-इनक्लूसिव सुविधा में ट्रेन यात्रा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय बसों से भ्रमण और टूर गाइड की सुविधा शामिल है, यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना ट्रेन में ही मिलेगा। तीर्थ स्थलों पर होटल में ठहराव और दर्शन स्थलों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी ऐसी होगी। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अतिरिक्त व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं यदि 10 या उससे अधिक लोग एक साथ बुकिंग कराते हैं, तो उन्हें विशेष उपहार दिया जाएगा। यह ऑफर परिवार, मित्र समूह और धार्मिक संगठनों के लिए खास तौर पर आकर्षक है। क्या कहते हैं अधिकारी रेलवे ने धार्मिक पर्यटन स्थलों को ऊंचाई तक पहुंचाने और धार्मिक लोगों के आस्था व विश्वास पर खड़ा उतरने की कोशिश में यह धार्मिक टूर पूरे भारत में किया जा रहा है। इसमें आइआरसीटीसी को विशेष अधिकार दिया गया कि ताकि वो विभिन्न जोन व मंडलों के यात्रियों को लेकर धार्मिक स्थलों का टूर करा सके। जमालपुर, मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों के लिए भी एक सुनहरा मौका है, जिसे चूकना नहीं चाहिए। एसके प्रसाद, एडीआरएम, मालदा मंडल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



