भारतीय सभ्यता व संस्कृति का दर्पण है चित्रकारी, संजाने की जरूरत: मो. ईशा
जमालपुर के रीना कला केंद्र द्वारा आयोजित इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर गर्व जताया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के रीना कला केंद्र द्वारा आयोजित इंटर स्कूल चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के रिजल्ट को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखने को मिली। विजेता बनने वाले प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ जानिशा आर्ट एंड फिल्म स्टूडियो जमालपुर के निदेशक मो. इशा चंचल, वरिष्ठ कलाकार रमेश प्रसाद, राजदीप, साहिल, जतिन, दीपक सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन रीना कला केंद्र के निदेशक निशांत कुमार ने की। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।
प्रतिभागियों के स्थान
प्रतियोगिता में ग्रुप ए में रियांश ने पहला, तृषा राज ने दूसरा और दिव्या कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप बी में छवि गुप्ता प्रथम, पारिधि रंजन द्वितीय और सुरभि आर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
अतिथियों की सराहना
ग्रुप सी में अदिति श्री ने पहला, दिव्या भास्कर ने दूसरा और आशी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभागियों में देविशी, श्वेता वर्मा, प्रिशा शर्मा, कौस्तुभ सोनी, अनंतआरव मंडल, प्रियेश राज, लक्ष्य पटेल, माही मंडल, कल्याणी कुमारी, अंशिका, कुमारी नंदनी, बंजना कुमारी, रिया राज, कनकलता कुमारी, आदित्य राज, ब्यूटी कुमारी, अंश राज, निशांत कुशवाहा, अदिति राज, आराध्या सुमन को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा की अतिथियों ने जमकर सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित हुए। मौके पर मो. ईशा ने कहा कि चित्रकारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति की दर्पण है, इसे ऐसे ही आयोजन कर संजोएने का कार्य होना चाहिए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
निशांत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ड्राइंग और पेंटिंग बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करती है और उन्हें नई दिशा देने का कार्य करती है। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। गौरतलब है कि रीना कला केंद्र द्वारा संचालित समर कैंप में बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। समर कैंप का ग्रैंड फिनाले 14 जून तारीख को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


