विदाई को यादगार बनाते हुए प्राचार्य ने किया ‘किशोरी कक्ष’ का शुभारम्भ

Apr 09, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

हवेली खड़गपुर के सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार ने अपने अंतिम दिन पर 'किशोरी कक्ष' का शुभारंभ किया। इस कक्ष का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में श्रीकांत कुमार और अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदाई को यादगार बनाते हुए प्राचार्य ने किया ‘किशोरी कक्ष’ का शुभारम्भ

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर स्थित सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एक सराहनीय पहल करते हुए प्रशिक्षण कॉलेज के बालिका छात्रावास में ‘किशोरी कक्ष’ का निर्माण कर उसका शुभारंभ किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने फीता काटकर कक्ष का शुभारम्भ किया और अपनी विदाई को एक नई पहचान दी। प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा की गई यह पहल न केवल संस्थान के लिए बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है। इस किशोरी कक्ष का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।

गौरतलब है कि राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रीकांत कुमार ने इस कक्ष के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की। वे इससे पूर्व भी अपने विद्यालय में सामाजिक सहयोग से ‘किशोरी कक्ष’ स्थापित कर चुके हैं, जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। श्रीकांत के अलावा कक्ष निर्माण में पप्पू हरिजन सर एवं साधनसेवी चांदनी खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कक्ष के माध्यम से बालिकाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स), शारीरिक बदलाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। यह पहल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किशोरी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।