Munger News: एसडीओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
Munger News: तारापुर एसडीओ महेश कुमार और डीएसपी निशांत गौरव ने बुधवार की देर रात सीएचसी असरगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की हड़कंप मच गई। निरीक्षण में साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ-साथ मरीजों की समस्याएं भी सुनी गईं।

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। तारापुर एसडीओ महेश कुमार और डीएसपी निशांत गौरव ने बुधवार की देर रात सीएचसी असरगंज का औचक निरीक्षण किया। अचानक अधिकारी पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
परीक्षण का उद्देश्य
एसडीओ ने साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर, चिकित्सकों व कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। अनुपस्थित चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली। कर्मियों के आई-कार्ड चेक किए और सीसीटीवी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मरीजों से सुविधाओं के बारे में पूछा, उनकी समस्याएं सुनीं। चिकित्सकों और एएनएम को समय पर आने को कहा। लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक मौजूद नहीं मिले।
---------------
पाँच करोड़ से संवरेगी असरगंज नगर पंचायत की सड़क- नाली-गली
सामान्य बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट मरम्मत और नए लाइट लगाने का निर्णय
असरगंज, निज संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद लुसी कुमारी की अध्यक्षता में हुई। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि, सभी वार्डों में गली, नाली और सड़क निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही वार्डों में आवश्यकतानुसार कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सभी वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का निर्णय लिया गया। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के बाद मरम्मत शुरू होगी। जिन पोल पर लाइट नहीं है, वहां लाइट लगाई जाएगी। साथ ही सभी वार्डों में उपयुक्त स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रो. दिलीप कुमार रंजन, पार्षद सोनी कुमारी, पूनम देवी, रोहित रविदास, सुजीत कुमार, देवेंद्र कुमार, पिंकू ठाकुर, नरेश प्रसाद साह, पुष्पा देवी, बबीता कुमारी, रिंकू देवी सहित कर्मी अमन राज, प्रभात कुमार और मुकेश कुमार मौजूद थे।
बेहतर प्रदर्शन पर छात्रों को किया गया सम्मानित करते शिक्षक
असरगंज, निज संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यापीठ, ममई के छात्रों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दौड़ में दशम वर्ग के सोहित कुमार, नवम के शत्रुघ्न कुमार और प्लस टू के लक्ष्मण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुश्ती बालक अंडर-14 में नवम के अमन कुमार ने पहला स्थान पाया। सभी विजेताओं को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने चारों छात्रों को प्रशस्ति पत्र और 500-500 रुपये देकर सम्मानित किया।
बीईओ अमित कुमार और मुखिया बॉबी देवी ने छात्रों को बधाई दी है।

