मंडल कारा का विधान परिषद की समिति ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर, निज संवाददाता। मंडल कारा मुंगेर में विधान परिषद की कारा सुधार प्रबंधक समिति ने औचक निरीक्षण किया। समिति ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की। बंदियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसके बाद समिति ने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।

मंडल कारा का विधान परिषद की समिति ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

​मुंगेर, निज संवाददाता। मंडल कारा मुंगेर में शुक्रवार को विधान परिषद की कारा सुधार प्रबंधक समिति ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की। समिति के अध्यक्ष एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू और सदस्य सौरभ कुमार ने जेल परिसर का भ्रमण कर वार्डों, अस्पताल और रसोई घर का जायजा लिया। सदस्यों ने बंदियों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा और दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बंदियों ने समिति के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिसके बाद समिति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। ​

सफाई व्यवस्था और मरम्मत पर विशेष जोरः

निरीक्षण के दौरान समिति ने जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। मौके पर मौजूद नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी को जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त संख्या में डस्टबीन लगाने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जेल के भीतर लंबित आवश्यक मरम्मत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आदेश दिया गया।

परिसर में किया पौधरोपणः

जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखने के बाद समिति के सदस्यों ने मंडल कारा परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के बाद समिति ने जेल प्रशासन द्वारा की गई वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर सहित मंडल कारा के कई अधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रश्नोत्तर

किस समिति ने मंडल कारा मुंगेर का निरीक्षण किया?
विधान परिषद की कारा सुधार प्रबंधक समिति ने मंडल कारा मुंगेर का निरीक्षण किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।