8 साल बाद भी नहीं हुई गांधीधाम भागलपुर सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नियमित, रेलवे वसूलता है 21 प्रतिशत अधिक किराया

Jan 14, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

भागलपुर से गांधीधाम के बीच चलने वाली सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09451/52 अब नियमित नहीं होगी। यात्रियों को 21% अधिक किराया देना पड़ रहा है। रेलवे ने 30 दिसंबर को टिकट बुकिंग 10 मार्च से बंद करने का आदेश दिया। इससे मुंगेर और भागलपुर के यात्रियों को परेशानी होगी।

8 साल बाद भी नहीं हुई गांधीधाम भागलपुर सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नियमित, रेलवे वसूलता है 21 प्रतिशत अधिक किराया

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। करीब 8 वर्षों से भागलपुर से गांधीधाम के बीच दौड़ लगा रही ट्रेन नंबर 09451/52 गांधीधाम भागलपुर सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अबतक नियमित नहीं हुई है। त्योहारों के लिए स्पेशल बनाकर चल रही ट्रेन को बेशक जारी रखा है। लेकिन नियमित नहीं होने से यात्रियों को 21 प्रतिशत अधिक किराया देना पड़ रहा है। हालांकि पूरे देश में चल रही स्पेशल ट्रेनें धीरे-धीरे बंद करने का आदेश दिया गया। मालदा मंडल में भी इसकी संख्या नाम मात्र रह गयी है। अब रेलवे इस ट्रेन को आगामी 9 मार्च के बाद परिचालन बंद करने का भी फरमान जारी कर दिया।

इससे मुंगेर, जमालपुर और भागलपुर के यात्रियों को परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने बीते दो सप्ताह से इस ट्रेन को एनआई वर्क के दौरान बंद कर रखा था, लेकिन अब जब शुरू हुआ भी है तो स्पेशल ट्रेन का किराया देना यात्रियों को भारी पड़ने लगा है। 30 दिसंबर को ही रेलवे बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, 10 मार्च से टिकट बुकिंग बंद रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने 30 दिसंबर को अधिसूचना जारी की थी। तथा इसके बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चीफ पैसेंजर ट्रांस मैनेजर काशी राजकुमार ने 8 जनवरी को पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर टिकट बुकिंग पर 9 मार्च से अगले आदेश तक रोक लगाने के लिए कहा था। अब मालदा मंडल प्रशासन ने भी इस ट्रेन की बुकिंग 10 मार्च से अगले आदेश तक रोक लगा दी है। हालांकि इससे पूर्व की आरक्षित टिकटों पर यात्री सफर करेंगे। लेकिन उन्हें स्पेशल का भी किराया देना होगा। भागलपुर से गांधीधाम तक का सफर 51 घंटे में होती है पूरी गांधीधाम भागलपुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन मुंगेर रास्ते भागलपुर, बरौनी होकर चलती है। इसमें 20 कोच है। जिसमें टू, थ्री एसी व स्लीपर, कोच शामिल हैं। यह ट्रेन रविवार को भागलपुर आती है और सोमवार की सुबह पांच बजे यहां से खुलती है। ट्रेन मुंगेर, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज होकर चल रही है। भागलपुर से गांधीधाम तक का सफर 51 घंटे का है। अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर भी रुकती है, इस ट्रेन का संचालन अप्रैल 2018 से हो रहा है। मुंगेर के व्यापारियों को विशेष होगी परेशानी, नियमित करने की मांग उठी मुंगेर के सत्यम कुमार, सुभाष, रतनलाल, महेश कुमार, प्रियदर्शी, सुष्मा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, वृंदा देवी, सकिना खातून सहित अन्य ने व्यापारियों ने कहा कि मुंगेर से सीधा गांधीधाम जाने के लिए एक भी ट्रेन नहीं है। केवल गांधीधाम भागलपुर सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन ही है। वो भी मार्च में बंद होने से जहां मुंगेर के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, वहीं व्यापारियों को भी झटका लगेगा। उन्होंने इस ट्रेन को नियमित कर देनी चाहिए। इससे ताकि कानपूर, लखनाऊ जैसे शहरों से व्यापार बढ़ाया जा सके। क्या कहते हैं अधिकारी गांधीधाम से भागलपुर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 9 मार्च के बाद से टिकट बुकिंग बंद हो जाएगा। वैसे इस ट्रेन को नियमित करने का जहां तक मामला है, उसकी जिम्मेदारी मालदा मंडल की नहीं है। दूसरे जोन के आदेश पर ही नियमित हो सकती है। फिलहाल इसे स्पेशल ट्रेन बनाकर बीते आठ वर्षों से चलाया जा रहा है। डॉ. उदय शंकर झा प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर, पूर्व रेलवे कोलकाता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।