भारतीय रेल की आत्मा इरिमी की स्वर्णिम युग के तरफ एक और कदम

Feb 14, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर में इरिमी की 99वीं वर्षगांठ समारोह आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के महाप्रबंधकों ने लग्जरियस कोच बनाने की प्रक्रिया और बुलेट ट्रेन जैसे स्पीड के विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर देश-विदेश की कंपनियों ने नवीनतम तकनीकी प्रदर्शित की। इरिमी का योगदान भारतीय रेलवे के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

भारतीय रेल की आत्मा इरिमी की स्वर्णिम युग के तरफ एक और कदम

जमालपुर, एक प्रतिनिधि। भारतीय रेल को कई दशकों से तकनीकी दक्षता प्रदान करने वाली संस्थाएं इरिमी एक बार फिर भारतीय रेल मे अपनी स्वर्णिम युग के शुभारंभ करने के लिए एक नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। जिसकी पटकथा इरिमी के 99 वर्षगांठ पर आयोजित महोत्सव में लिखी गई है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन अतिथि रेल महाप्रबंधक चेन्नई यू सुब्बाराव, रेल महाप्रबंधक रायबरेली एवं कपूरथला के प्रशांत कुमार मिश्रा, ईस्टर्न रेलवे के पीसीएमई परमानंद शर्मा, महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के पहले दिन जहां दोनों महाप्रबंधक ने विश्व की सबसे लग्जरियस एवं आरामदायक कोच बनाने का काम कम खर्चे में कैसे रायबरेली कपूरथला एवं चेन्नई के कारखाना में किया जा रहा है उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

रेल हितकर्मचारी हित यात्री हित के साथ देश हित के लिए भारतीय रेल में किया जा रहे कार्यों की बखान करते हुए दोनों महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि आने वाले दोनों में हम बुलेट ट्रेन जैसे स्पीड को भारत में बरकरार करने जा रहे हैं जिसमें इरिमी जमालपुर की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। समारोह के दूसरे सेशन में देश-विदेश के जानी मानी कंपनियों के प्रबंधक सीईओ वर्चुअल मीटिंग से जुड़कर अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, तकनीकी, प्रौद्योगिकी क्षमता को प्रदर्शित करते हुए भारतीय रेल को एक अच्छे मुकाम पर ले जाने के लिए एक से बढ़कर एक टिप्स दिए। ईरमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा के मजबूत नेतृत्व में जिस तरह से जमालपुर कारखाना और भारतीय रेल को नवजीवन देने की पहल कर रहा है निश्चित रूप से यह भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा। समारोह में पीसीएमई अतुल प्रियदर्शी,पीसीएमई अनिल द्विवेदी, पूर्व जीएम संजीव किशोर, रेलवे बोर्ड के आर के मंगला,पीसीएमई एमके पोद्दार, डीआरएम हावड़ा विशाल कपूर, डीआरएम मालदा मनीष गुप्ता, डीआरएम उदय सिंह मीणा, पूर्व आईआरएसएमई ऋतुराज वर्मा,डीन प्रेम प्रकाश, सीनियर प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद,सीडब्ल्यूएम विनय प्रसाद वर्णवाल,डिप्टी डीजी प्रसेनजीत कुमार, प्रोफेसर प्रोजेक्ट मो.अय्यूब खान,प्रोफ़ेसर एडमिन पंकज कुमार,प्रोफ़ेसर सुसरन तिरु,प्रोफ़ेसर सिद्धार्थ शंकर, डिप्टी तरुण कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।