Munger News: जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन का हस्ताक्षर अभियान शुरू, बराट चौक पर उमड़ी लोगों की भीड़
Munger News: नता की आवाज शीर्षक से विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराया और जनहित की

Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी। आंदोलन के प्रथम चरण में सदर बाजार स्थित बराट चौक पर नगर परिषद जमालपुर की जनता की आवाज शीर्षक से विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराया और जनहित की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सपा, आईआईपी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए। इसमें कम्युनिस्ट अंचल अध्यक्ष कामरेड मुरारी प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, आईआईपी नगर अध्यक्ष अमित रंजन, आईआईपी युवा जिलाध्यक्ष मयंक राज उर्फ छोटू, रविकांत झा, कमलेश्वरी मंडल, अरविंद कुमार, मो. बरकत कुरैशी सहित अन्य ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी की समस्या, नियमित सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव से लोग लंबे समय से परेशान हैं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया गया है। नेताओं ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की राय और मांगों को एकत्रित कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इधर, अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया। नेताओं ने जमालपुर की जनता से आगे भी इस जनअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


