ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेर जन कल्याणकारी कार्यों मेंअपनी सहभागिता बढ़ाएं : प्रणव यादव

जन कल्याणकारी कार्यों मेंअपनी सहभागिता बढ़ाएं : प्रणव यादव

मुंगेर के नवनिर्वाचित विधायक प्रणव यादव शनिवार को विधिक संघ पहुंचे। इस दौरान विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं उनका स्वागत...


जन कल्याणकारी कार्यों मेंअपनी सहभागिता बढ़ाएं : प्रणव यादव
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरSat, 28 Nov 2020 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर के नवनिर्वाचित विधायक प्रणव यादव शनिवार को विधिक संघ पहुंचे। इस दौरान विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं उनका स्वागत किया।

विधायक के स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिक संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद महतो और संचालन अधिवक्ता अनिल भूषण ने किया। इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने आम लोगों और अधिवक्ताओं की समस्याओं के साथ ही जन कल्याणकारी विषय पर अपनी बात रखीं। महासचिव अमित कुमार सिन्हा ने विधायक के समक्ष तीन मांग रखी। उन्होंने कहा कि एक सौ वर्ष से भी पुराना विधिज्ञ संघ का पुस्तकालय है। इसे राज्य का सबसे बेहतर पुस्तकालय बनाया जाएं एवं जिला प्रशासन के सहयोग से किला परिसर में अलग जगह मिले। इसके साथ ही कहा गया कि अधिवक्ता बुनियादी सुविधा के अभाव में जी रहे हैं। बैठने के असुविधा के कारण वे सड़कों के किनारे बैठे रहे हैं। इसके बाद विधायक ने उन सारी समस्या पर सकारात्मक बातें कहीं एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा की मन की बात कहने के लिए जिला विधिज्ञ सभागार से बेहतर कोई मंच नहीं है, इसलिए विधायक का शपथ लेने के बाद आया हूं। उन्होंने अधिवक्ताओं से निवेदन किया कि वे भी जन कल्याणकारी कार्यों मे अपनी सहभागिता के दायरे को बढ़ाएं। इससे अवाम के बीच एक बेहतरीन संदेश जाएगा। उन्होंने बताया कि वे संघ में सफाई करने वाले एक साधारण से कार्यकर्ता थे। लेकिन आप के स्नेह और आशीर्वाद से आज विधायक बना हूं। इस मौके पर अघिवक्ता विरेंद्र शर्मा, पीयूष कुमार, सुरेश तांती, प्रेमनीति सिंह, राज कुमार सिंह, ओम प्रकाश पोद्दार, कुंदन कुमार सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें