ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरजांच की रफ्तार बढ़ी तो पॉजिटिव केस में वृद्धि

जांच की रफ्तार बढ़ी तो पॉजिटिव केस में वृद्धि

पहले काफी धीमी गति से कोविड-19 जांच होने के कारण जिले में पॉजिटिव केस की संख्या में भी काफी धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन जिले में जब से रैपिड एंटीजन किट विधि से जांच आरंभ हुई है, तब से जिले...

जांच की रफ्तार बढ़ी तो पॉजिटिव केस में वृद्धि
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 11 Aug 2020 07:15 AM
ऐप पर पढ़ें

पहले काफी धीमी गति से कोविड-19 जांच होने के कारण जिले में पॉजिटिव केस की संख्या में भी काफी धीमी गति से बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन जिले में जब से रैपिड एंटीजन किट विधि से जांच आरंभ हुई है, तब से जिले में पॉजिटिव केस की संख्या में भी काफी तेज गति से बढ़ोतरी होने लगी है। हाल यह है कि एक ही दिन में लगभग सौ मरीज पॉजिटिव पाये जा रहे हैं, जो कि जिलेवासियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनते जा रहा है। जल्द ही कोरोना संक्रमण के चेन को नहीं तोड़ा गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

पांच दिनों में मिला 327 पॉजिटिव केस: यूं तो जुलाई के महीने में ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी होने लगी थी। किंतु जैसे ही जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में भी रैपिड एंटीजन किट विधि से कोविड का जांच आरंभ किया गया, वैसे ही पॉजिटिव केस की संख्या में बेताहाशा बढ़ोतरी शुरु हो गयी। हाल यह है कि पिछले पांच दिनों के भीतर जिले में 327 पॉजिटिव केस पाये जा चुके हैं, जिसमें सबसे अधिक रविवार को 93 पॉजिटिव केस पाये गये। जानकारों की मानें तो इसमें अभी और भी बढ़ोतरी होने वाली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें