Munger News: शिक्षा सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की आधारशिला: नीरज
Munger News: सोमवार को हवेली खड़गपुर के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को अनुशासन, अध्ययन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

Munger News: हवेली खड़गपुर। सोमवार को नगर के झील पथ स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से अतिथियों एवं नवनामांकित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य नीरज कुमार ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की आधारशिला है। विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन व अनुशासन के साथ अध्ययन करने की अपील की।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और उपलब्धियों की जानकारी दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। इस मौके पर डॉ. निशांत कुमार, डॉ. अन्नपूर्णा कुमारी, श्यामानंद वर्मा, उमाशंकर सिंह, कुमारी प्रियंवदा, कंचन विश्वकर्मा, मुरली मनोहर मंगल, श्रीकांत सुमन, रामाशीष कुमार शर्मा, कुमार विमल, यमुना रजक, रीना कुमारी, कुमारी कनक सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


