ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरयोगाभ्यास के बिना मानव जीवन अधूरा: धनंजय शर्मा

योगाभ्यास के बिना मानव जीवन अधूरा: धनंजय शर्मा

जमालपुर | निज प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को शहर के विभिन्न...

योगाभ्यास के बिना मानव जीवन अधूरा: धनंजय शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 22 Jun 2021 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर | निज प्रतिनिधि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को शहर के विभिन्न संगठनों व संस्थानों में योगाभ्यास समारोह पूर्वक किया गया। बच्चे, बूढ़े और नौजवानों के साथ साथ घृहणी सहित आजीविका स्वंय समूह की दीदियों ने भी योगाभ्यास किया।

नगर परिषद जमालपुर अंतर्गत चलाई जा रही भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर योग दिवस को मनाया। वहीं आजीविका स्वयं सहायता समूह एंव जमालपुर महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की महिलाओं ने लोगों को योग करने के प्रति जागरूक किया। मौके पर नप सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, सिटी मिशन मैनेजर राजीव कुमार एंव अमित कुमार रंजन ने सामूहिक रुप से कहा कि कोरोना काल में योगाभ्यास लाभकारी होता है। इससे मानव शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जब आपका इम्युन सिस्टम बुस्ट रहेगा तो कोरोना जैसी घातक बीमारी से आप स्वंय को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। इधर, सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर परिसर में विद्यालय प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से मानव जीवन अधूरा होता है। हमें अपने मन और तन की स्वास्थ्य की चिंता करनी है।

तो योग को अपने जीवन में ढालने की कोशिश करें। इसे दिनचर्या बनाए। तभी सभी रोगों को मुक्ति मिल सकती है।

मौके पर आचार्या पूनम कांति, कक्षा नवम की बहन सुहानी और सेजल, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव सुधीर सिंह, सचिव उदय कुमार, आचार्य संजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमालपुर की ओर से स्थानीय दिशा इंस्टीच्यूट परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा योगा दिवस मनाया गया। नगर मंत्री सुभाष मंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विभन्न तरह के योगाभ्यास किया। मौके पर विभाग प्रमुख शंकर सिंह, प्रदेश मंत्री विक्की आनंद, नगर मीडिया प्रभारी विकास राज, कुणाल कुमार, आशीष कुमार, अंकित सिंघानिया, ज्योत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। इधर, भारतीय रेल मजदूर संघ जिला मुंगेर और पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में योग दिवस मनाया, तथा योगाभ्यास कर रेलकर्मियों को योग के प्रति जागरूक किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें