20 फरवरी से तेज और सुरक्षित भी होगी हावड़ा-गया एक्सप्रेस

Jan 31, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हावड़ा गया एक्सप्रेस अब 20 फरवरी से नए एलएचबी कोच के साथ चलेगी। ये कोच अधिक सुरक्षित और आरामदायक होंगे। नई संरचना में 15 कोच शामिल होंगे, और ट्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

20 फरवरी से तेज और सुरक्षित भी होगी हावड़ा-गया एक्सप्रेस

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर, भागलपुर और किऊल रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। हावड़ा गया के बीच चल रही ट्रेन नंबर 13023/24 हावड़ा गया हावड़ा एक्सप्रेस अब नए लुक में दिखेगा। तथा आगामी 20 फरवरी से इस ट्रेन का परिचालन आइसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच (लिंक हॉफमैन बुश कोच) के साथ किया जाएगा। यह निर्णय ईस्ट सेंट्रल रेलवे, दानापुर मंडल प्रशासन ने लिया है। इसके तहत एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रेलवे इस ट्रेन को नीले और पीले रंग की आईसीएफ कोच के साथ परिचालन करता रहा है, लेकिन अब (एलएचबी) आधुनिक लाल रंग कोच से लैस होकर परिचालन किया जाएगा।

इससे ना सिर्फ सफर आरामदायक होगा, बल्कि सुरक्षित सफर का भी एहसास होगा। 15 कोच की होगी हावड़ा गया एक्सप्रेस ट्रेन नए एलएचबी कोच जुड़ने से न केवल ट्रेन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, अधिक आरामदायक सफर और आधुनिक सुविधाओं का लाभ भी यात्रियों को मिलेगा। एलएचबी कोच पुराने कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है और इनमें झटके भी कम महसूस होते हैं। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नई कोच संरचना में कुल 15 कोच शामिल होंगे। इनमें 4 जनरल कोच, 5 स्लीपर कोच, 3 थर्ड एसी कोच, 1 सेकंड एसी कोच, 1 ब्रेक यान सह दिव्यांग कोच तथा 1 जनरेटर कोच रहेगा। हालांकि वर्तमान में इस ट्रेन में कुल 16 कोच की सुविधा है। अगले माह से ट्रेन की बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। यह ट्रेन नवादा, शेखपुरा, किऊल, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, साहिबगंज, पाकुड़, रामपुरहाट, बोलपुर और शांतिनिकेतन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती है। वर्ष 2002 से पटरी पर दौड़ रही हावड़ा गया एक्सप्रेस, एचएलबी से स्पीड भी बढ़ेंगी ट्रेन नंबर 13023/24 हावड़ा गया एक्सप्रेस जमालपुर, भागलपुर और किऊल होकर प्रतिदिन चलती है। ट्रेन का परिचालन 15 फरवरी 2002 से किया जा रहा है। करीब 23 साल तक इस ट्रेन ने हावड़ा से गया की दूरी प्रतिनिधि 664 किलोमीटर तय करती है। और यात्रियों को 14 घंटे 55 मिनट में एक स्थान से दूसरे तक पहुंचाती है। चूंकि एलएचबी कोच से लैस होने वाली है तो ट्रेन की स्पीड भी बढ़ जाएंगी और कम समय में मंजिल तय करना आसान होगा, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। आरामदायक व सुरक्षा मानकों को पुरा करेगी एलएचबी कोच वाली ट्रेन यात्रियों को जहां आरामदायक सफर का एहसास होगा, वहीं सुरक्षा मानकों को भी पुरा करने में एलएचबी कोच वाली ट्रेन सक्षम होगी। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक वाले जर्मन-डिज़ाइन के यात्री डिब्बे होते हैं। अपनी उच्च गति (160-200 किमी/घंटा), बेहतर सुरक्षा (एंटी-टेलीस्कोपिक), और आरामदायक यात्रा (डिस्क ब्रेक व सस्पेंशन) के लिए जाने जाते हैं। क्या कहते हैं अधिकारी ईसीआर की अधिकांशत: लंबी दूरी की ट्रेनों को एलएचबी कोच से लैस कर परिचालन किया जा रहा है। गया हावड़ा एक्सप्रेस का अपग्रेशन किया जा रहा है। अगले माह से इस ट्रेन का कोच एलएचबी होगी। ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक व सुरक्षा का एहसास होगा, वहीं स्पीड भी बढ़ा दी जाएंगी। सरस्वती चंद्रा, सीपीआरओ, ईसीआर हाजीपुर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;