कपड़े और मिठाई दुकानों में भी उमड़ती रही खरीदारों की भीड़

Mar 03, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर में होली की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। बाजार रंगों, अबीर-गुलाल और पिचकारी से सज गए हैं। लोग होली को यादगार बनाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, होलिका दहन की तैयारी भी शुरू हो गई है, जिसमें ग्रामीण लोग जलावन जुटाने में व्यस्त हैं।

कपड़े और मिठाई दुकानों में भी उमड़ती रही खरीदारों की भीड़

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को होली है, तथा मंगलवार यानि कल होलिका दहन कार्यक्रम होना है। इससे पूर्व सोमवार को होली को लेकर जमालपुर का बाजार गुलजार दिखा। शहर की मुख्य बाजार बराट चौक, सदर बाजार, शनिमंदिर रोड, अवंतिका मोड़, स्टेशन रोड, सदर फांड़ी, भारत माता चौक, कारखाना गेट संख्या छह, नयागांव रोड और दौलतपुर में रंगों, अबीर-गुलाल और पिचकारी की दुकाने सजी रही। शहरवासियों व माता-पिता ने बच्चों व युवाओं ने होली को यादगार बनाने के लिए स्टाइल वाली पिचकारी, मुखौटा आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं शहरवासियों ने कपड़े और मिठाइयां लेने के लिए दुकानों में जमे रहे। इधर, होलिका दहन की तैयारी भी शुरू हो गयी है।

आज सुबह सवेरे मारवाड़ी समाज की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम किया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक हर लोग अपने-अपने हिसाब से होलिका दहन की तैयारी करते नजर आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन के लिये जलावन आदि जुटाने में जुट गए हैं, वहीं युवाओं की टोली अलग-अलग भागों से सूखी व गिली लकड़ी जुटा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।