
संवेदनशील दियारा इलाके में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव
पने मताधिकार का प्रयोग सभी मतदान केन्द्रों पर सीआरपीएफ तथा बिहार पुलिस को किया गया था तैनात मोबाइल के साथ मतदााओं को मतदान केन्द्र जाने की नहीं मिली अ
मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 165 मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील दियारा क्षेत्र कुतलूपुर तथा जाफरनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वच्छ एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान प्रकिया सुबह सात बजे से ही शुरू हो गयी थी। संवेदनशील इलाका होते हुए भी मतदाताओं ने कोई परवाह किये बिना जमकर मतदान किया। दोनो पंचायतों में कुल 14 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। कुतलूपुर पंचायत के मध्य विद्यालय बाबू राम सिंह टोला स्थित मतदान केन्द्र संख्या 7 पर सुबह 11 बजे तक 34.76 प्रतिशत, मतदान केन्द्र संख्या 8 पर 30.10 प्रतिशत मतदान केन्द्र संख्या संख्या 9 पर 32.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गांधी उच्च विद्यालय कुतलूपुर पर स्थित मतदान केन्द्र संख्या 10 पर 12 बजे 1034 मतदाताओं में से 350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मध्य विद्यालय शिवराम चौधरी टोला स्थित मतदान केन्द्र संख्या 4 पर 12.20 बजे 43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 5 पर 29 प्रतिशत मतदााओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र संख्या 6 पर कुल 841 मतों में 466 यानि 50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीताचरण के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 13 में 12 बजे ही 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतदान केन्द्र 01 मध्य विद्यालय परोरा टोला कुतलूपुर में 12 बजे 47 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाफरनगर के मतादान केन्द्र संख्या 11 पर 1 बजे 972 मतदाताओं में 364 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि इसी विद्यालय में मतदान केन्द्र संख्या 12 पर एक बजे 841 मतदााओं में 382 मतदााओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ----- मोबाइल के साथ मतदाताओं को मतदान केन्द्र जाने की नहीं मिली अनुमति: निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनमुति दी गई थी, लेनिक मतदान केन्द्र पर तैनात जवानों ने मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। जिसके कारण मतदाताओं को मोबाइल रखने के लिये घर जाना पड़ा। इससे मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अहम बात तो यह है कि दियारा के किसी भी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिये आवश्यक सुविधा नहीं देखी गई। दिव्यांगो के लिये भी व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं थी। जिससे दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र के अंदर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




