Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHigh Alert in Jamalpur Ahead of Republic Day Due to Terror Threats
26 जनवरी के पहले आंतकी हमले की आशंका पर जमालपुर रेल पुलिस हाई अलर्ट, सघन विशेष सर्च अभियान शुरू

26 जनवरी के पहले आंतकी हमले की आशंका पर जमालपुर रेल पुलिस हाई अलर्ट, सघन विशेष सर्च अभियान शुरू

संक्षेप:

गणतंत्र दिवस से पहले देश की खुफिया एजेंसियों ने आंतकी हमले की आशंका जताई है। इसको लेकर जमालपुर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। एएसपी उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की गई और मेटल डिटेक्टर्स से सामान की जांच की गई।

Jan 19, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के पहले देश की खुफिया एजेंसियों ने आंतकी हमले की आंशका जताई है। इससे ना सिर्फ उत्तर भारत, बल्कि सूबे सहित रेल जिला जमालपुर पुलिस-प्रशासन भी हाई अलर्ट हो गई है। रविवार को रेल जिला जमालपुर के एएसपी उमेश्वर चौधरी की अगुवाई में जमालपुर व भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर सघन विशेष सर्च अभियान चलाया। एएसपी ने जमालपुर स्टेशन के पोर्टिको, पार्सल विभाग, साधारण वेटिंग हॉल, महिला-पुरुष प्रथम प्रतीक्षालय, रेलवे टिकट काउंटर सहित एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में मेटल डिटेक्टर्स से जांच करायी। सुबह से रात तक करीब छह बार यात्रियों को अपनी सामानों की जांच करानी पड़ी।

इससे बेटिकट यात्रियों, शराब व हथियार माफियाओं सहित बदमाशों में हड़कंप मचा रहा। एएसपी ने स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक, दो, तीन और चार पर मौजूद संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ की, तथा हड़काया। इस बावत एएसपी उमेश्वर चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर रेल पुलिस हाई अलर्ट है। हर एक ट्रेन के आवाजाही पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के साथ साथ यात्रियों की भारी भरकम सामानों की जांच मेटल डिटेक्टर्स के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की घटना-दुघर्टनाएं हुई और ड्यूटि के प्रति कोताही बरती पायी गयी तो अधिकारी सहित जवान नपेंगे। मौके पर प्रभारी एसएचओ सह अल्बिना हांसदा, एसआई अर्चना कुमारी, एएसआई अमरेश सिंह, एएसआई शिशुपाल सहित अन्य मौजूद थे। लाइट पेट्रोलिंग के साए में गुजर रही है ट्रेनें गणतंत्र दिवस पर जारी हाई अलर्ट को देखते हुए ना सिर्फ जीआरपी, बल्कि आरपीएफ पुलिस-प्रशासन भी हाई अलर्ट है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर राजीव नयन और सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया कि जमालपुर किऊल और भागलपुर सहित मुंगेर रेलखंड पर विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं संध्या से लेकर रात्रि तक लाइट पेट्रोलिंग की सुरक्षा साए में ट्रेनें गुजर रही है। खासकर, जमालपुर की दोनों सुरंगों के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहीं ट्रेन में आरपीएफ, जीआरपी एस्कॉटिंग कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;