मुंगेर में भीषण गर्मी से राहत के लिए पहल, आज से हीट वेव शिविरों में मेडिकल टीम तैनात

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

कराने के निर्देश ​मुंगेर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने आम राहगीरों को बड़ी राहत दी है। शह

मुंगेर में भीषण गर्मी से राहत के लिए पहल, आज से हीट वेव शिविरों में मेडिकल टीम तैनात

​मुंगेर, निज संवाददाता।भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने आम राहगीरों को बड़ी राहत दी है। शहर के दो प्रमुख व्यस्त चौराहों-भगत सिंह चौक और एक नंबर ट्रैफिक के पास-अस्थाई हीट वेव शिविर का निर्माण किया गया है, जहां मंगलवार से मेडिकल टीमों की तैनाती कर दी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि इन शिविरों में जीवन रक्षक व जरूरी दवाओं के साथ पैरामेडिकल कर्मी मुस्तैद रहेंगे, ताकि धूप से अस्वस्थ होने वाले लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को तुरंत सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। ​जिलाधिकारी ने दिए 8 जगहों पर व्यवस्था के निर्देशः

राहत शिविरों की व्यवस्था

​हीट वेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज ने नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता को निगम क्षेत्र के कम-से-कम आठ प्रमुख स्थलों पर टेंट लगाकर ठंडा पेयजल और मेडिकल टीम की सुविधा उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की इस तत्परता से बाजार और दफ्तर आने-जाने वाले आम लोगों को इस तपती धूप में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख स्थलों की सूची

​इन प्रमुख स्थलों पर लगेगी व्यवस्था:

​मुंगेर रेलवे स्टेशन और एक नंबर ट्रैफिक

​भगत सिंह चौक और कौड़ा मैदान

​पोलो ग्राउंड 6 नंबर गेट व चंडिका स्थान

​आरडी एंड डीजे कॉलेज और पूरबसराय ओवर ब्रिज

सामान्य प्रश्न

मुंगेर में हीट वेव शिविर कहां स्थापित किए गए हैं?
मुंगेर में भगत सिंह चौक और एक नंबर ट्रैफिक के पास हीट वेव शिविर स्थापित किए गए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।