Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHeat Wave in Munger Rising Temperatures and Humidity Affect Residents

मुंगेर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,

ल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। वहीं, दिनभर चलती रही हल्की दक्षिणी-पश्चिमी हवा भी गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वायु गुणवत्ता सूचकांक क

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 23 July 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी,

मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को मुंगेर में सुबह का सूर्योदय प्रचंड गर्मी और उमस के साथ हुआ। दिन की शुरुआत से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। वहीं, दिनभर चलती रही हल्की दक्षिणी-पश्चिमी हवा भी गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान पूर्व के स्तर पर बना रहा। ऐसे में, पूरे दिन उमस और गर्मी बना रहा जिससे लोग बेहाल रहे। दिन चढ़ने के साथ ही उमस एवं गर्मी में वृद्धि होती गई और सड़कों पर चहल-पहल कम होती नजर आई।

उमस भरे मौसम ने खासकर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और श्रमिक वर्ग को अधिक प्रभावित किया। लोग घरों में भी पसीने से तरबतर रहे और कूलर एवं पंखे भी बेअसर से लगने लगे। दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम आवाजाही दिखी और आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकलते दिखे। मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवा की अधिकतम गति लगभग 9 किमी प्रति घंटा रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र के अनुसार, बुधवार को भी लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है। ऐसे में, आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलेगी, जिसकी अधिकतम गति लगभग 13 किमी प्रति घंटा रह सकती है। लेकिन, बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते उमस और गर्मी में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, मौसम की इस स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों ने ज्यादा- से- ज्यादा पानी पीने, कठिन शारीरिक कार्य की यथासंभव उपेक्षा करने और घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।