Munger News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा अनुमंडल अस्पताल, मरीज हो रहे रेफर
Munger News: तारापुर के अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक सेवाएं मौजूद हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को रेफर करने की समस्या लगातार बनी हुई है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल तारापुर में मरीजों के उपचार के लिए लगभग सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध है। बावजूद मरीजों के रेफर किये जाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। इसका एक मात्र कारण अस्पताल में चिकित्सकों व विशेषज्ञों की घोर कमी का होना है। अस्पताल में सर्दी खांसी बुखार के अलावे सामान्य बिमारी से ग्रसित मरीज का ही उपचार हो पाता है। थोड़ी सी भी गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीज को संबंधित रोग के विशेषज्ञ नहीं रहने के अभाव में रेफर कर दिया जाता है। भागलपुर,बांका जिला सीमा से सटे होने के वजह से इन सीमावर्ती जिलों में निवास करने वाले मरीजों का भी अच्छी खासी संख्या इलाज कराने को लेकर लगी रहती है। अस्पताल में चिकित्सकों की घोर कमी होने के बावजूद भी यहां के कई चिकित्सक को सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
चिकित्सकों की भारी कमी
एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड,पैथोलॉजी,ऑक्सीजन प्लांट जैसी अन्य सुविधाओं से लैस 100 बेड के अनुमंडल अस्पताल तारापुर में चिकित्सकों की घोर कमी मरीजों के उपचार के लिए खरा नहीं उतर पा रहा है। अस्पताल में 15 विशेषज्ञ व 13 फिजीशियन व अन्य चिकित्सक के स्वीकृत पद में 6 एमबीबीएस ,दो आयुष सहित मात्र 9 चिकित्सक कार्यरत हैं। जिसमें डा. मदन कुमार पाठक, डा. फारूख खान,सामान्य चिकित्सक डा.प्रिया वर्मा ,डा.राकिफ़ रजा शिशु रोग विशेषज्ञ, डा.प्रेम कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. गोविंद फोटोलॉजिस्ट,डा.अंशु कुमार , डा. मनोज कुमार हैं। डा. मनोज कुमार अभी योगदान नहीं दिये हैं। डा. रकीफ इस अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
अस्पताल में एक भी ड्रेसर नहीं
अस्पताल में सर्जन नहीं है। जिससे सर्जरी नहीं हो पा रही है। वर्षों से ड्रेसर एक भी नहीं है। ड्रेसर का काम इमरजेंसी सेवा में ड्यूटी में लगाई गई महिला जीएनएम संभाल रही है। दो चिकित्सक डा. फैजुद्दीन सदर अस्पताल मुंगेर, डा. संजय कुमार ग्रीन धरहरा अस्पताल में प्रतिनियुक्ति हैं। चिकित्सकों की कमी और मरीजों की भीड़ की वजह से अस्पताल में संचालित ओपीडी सेवा में सुबह के आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों की काफी भीड़ इलाज कराने को लेकर लगी रहती है। इमरजेंसी को छोड़कर रोजना करीब तीन से चार सौ मरीजों का उपचार ओपीडी में तैनात चिकित्सक करते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ की कमी के वजह से अधिकांश मरीज रेफर कर दिया जाता है। सड़क दुर्घटना के शिकार मरीज को हड्डी रोग विशेषज्ञ के अभाव में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है।
कहते हैं अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक
अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के बावजूद मरीज को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाता है। वैसे ही मरीज को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाता है ,जिसका विशेषज्ञ अस्पताल को उपलब्ध नहीं है। दो चिकित्सक डा. फैजुद्दीन सदर अस्पताल मुंगेर,डा. संजय कुमार ग्रीन धरहरा अस्पताल में प्रतिनियुक्ति हैं। डा. मनोज कुमार पढ़ाई कार्य को लेकर छुट्टी पर हैं। मौजूदा समय में ड्रेसर नहीं है, इमरजेंसी सेवा में लगाये गये जीएनएम ही ड्रेसिंग का काम भी संभाल रही हैं। वैसे अस्पताल को ड्रेसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लिखा गया है।
डा. मदन कुमार पाठक
प्रभारी उपाधीक्षक।
--------------------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


