टीकाकरण में 95% लक्ष्य हासिल करने को स्वास्थ्य विभाग ने झोंकी ताकत

Mar 02, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जिला महज 89 प्रतिशत पर अटका है। इस फासले को पाटने के लिए विभाग फरवरी से अप्रैल के बीच तीन चरणों में विशेष अभियान चला रहा है। ​तीन चरणों में चलेगा विश

टीकाकरण में 95% लक्ष्य हासिल करने को स्वास्थ्य विभाग ने झोंकी ताकत

मुंगेर, निज संवाददाता । जिले में नियमित टीकाकरण के ग्राफ को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब 'ड्राइव मोड' में आ गया है। सरकार द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले वर्तमान में जिला महज 89 प्रतिशत पर अटका है। इस फासले को पाटने के लिए विभाग फरवरी से अप्रैल के बीच तीन चरणों में विशेष अभियान चला रहा है। तीन चरणों में चलेगा विशेष अभियानः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि जिले को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। अभियान का पहला चरण 9 से 14 फरवरी तक चलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से 80 से 90 प्रतिशत उपलब्धि वाले पिछड़े प्रखंडों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अब दूसरा राउंड 9 से 14 मार्च तक चलेगा, जिसका लक्ष्य सभी प्रखंडों में कवरेज को 95 प्रतिशत तक ले जाना है। अभियान का समापन 7 से 13 अप्रैल को तीसरे और अंतिम चरण के साथ होगा। वंचित बच्चों की हो रही पहचानः जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने कहा कि एक भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे, इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी सेविकाएं घर-घर जाकर वंचित बच्चों को चिह्नित कर रही हैं। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्रखंड स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि अप्रैल तक जिले को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।