सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिले की किशोरियों को अब लगेगा एचपीवी का सिंगल डोज

Feb 27, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) से बचाने के लिए गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। प्रधानमंत्री इस अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी को करेंगे।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिले की किशोरियों को अब लगेगा एचपीवी का सिंगल डोज

मुंगेर, निज संवाददाता | महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल की है। जिले में अब किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) से बचाव के लिए गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण कार्यालय को टीके की 8,640 खुराक प्राप्त हो चुकी है। आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री देशभर में एक साथ इस अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने बताया कि यह वैक्सीन उन किशोरियों को दी जाएगी, जिनकी उम्र 14 वर्ष पूरी हो चुकी है और 15 वर्ष से कम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शर्त यह है कि उन्होंने पूर्व में 'सरवावैक' वैक्सीन की कोई खुराक न ली हो। अभियान को लेकर सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि जिले में अब तक 14,840 किशोरियों को सरवावैक का पहला और 1,126 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। जिन किशोरियों ने पहला डोज ले लिया है और 6 माह बीत चुके हैं, वे सदर अस्पताल में अपना दूसरा डोज लगवा सकती हैं। गार्डासिल वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। पीएम के उद्घाटन के बाद इसे प्रखंड स्तर पर भेजा जाएगा। ----------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।