बाजार में एचपीवी टीके की कीमत हजारों में, सरकार द रही मुफ्त में

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान शुरू किया है। 14 से 15 साल की किशोरियों को ग्राडासिल वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि उन्हें भविष्य में कैंसर से सुरक्षित रखा जा सके। यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

बाजार में एचपीवी टीके की कीमत हजारों में, सरकार द रही मुफ्त में

​मुंगेर, निज संवाददाता। महिलाओं में जानलेवा साबित होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने मुंगेर जिले में मोर्चा खोल दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को ग्राडासिल वैक्सीन लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की किशोरियों को भविष्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करना है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन ने बताया कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप मोड में यह टीकाकरण किया जा रहा है। विभाग ने हर केंद्र को प्रतिदिन कम से कम 100 किशोरियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य सौंपा है।

शनिवार को भी अभियान के तहत 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी गई। डॉ. मो. फैजउद्दीन ने जोर देते हुए कहा कि ग्राडासिल वैक्सीन लगवाने से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की आशंका पूरी तरह समाप्त हो जाती है। अभियान की महत्ता बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि निजी अस्पतालों में ग्राडासिल वैक्सीन की एक डोज की कीमत लगभग 3,500 रुपये है, लेकिन सरकार द्वारा इसे जिले के सरकारी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। डॉ. मो. फैजउद्दीन ने उन किशोरियों को भी अस्पताल पहुंचने की सलाह दी है, जिन्होंने पहले 9 से 14 वर्ष की आयु में सर्वावैक वैक्सीन का पहला डोज लिया था। ऐसी किशोरियां सदर अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना दूसरा डोज अवश्य लगवाएं, ताकि उनका टीकाकरण चक्र पूरा हो सके और उन्हें बीमारी के विरुद्ध पूर्ण सुरक्षा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।