अपने बच्चों की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे अभिभावक, रोगमुक्त के लिए हेल्थ चेकअप जरूरी: इरवो अध्यक्षा

अपने बच्चों की स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे अभिभावक, रोगमुक्त के लिए हेल्थ चेकअप जरूरी: इरवो अध्यक्षा

संक्षेप:

जमालपुर में पूर्व रेलवे महिला कल्याण समिति द्वारा डिवाइन रोज विद्यालय परिसर में बच्चों का एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें...

Aug 20, 2025 03:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

जमालपुर। निज प्रतिनिधि पूर्व रेलवे महिला कल्याण समिति, जमालपुर की ओर से मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी स्थित रेलवे की डिवाइन रोज विद्यालय परिसर में एक दिवसीय बच्चों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ईरवो अध्यक्षा अनिता वर्णवाल ने की, तथा संचालन इरवो सचिव शालीनी मिश्रा ने किया। शिविर में करीब 30 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में डॉ. नरवीन और डॉ. दिपोन दास ने बारी बारी से बच्चों के नाक, कान, आंख, साफ सफाई आदि की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को नियमित हाथ साफ कर भोजन करने, नाखून को काटने, एक्सरसाइज करने, सुबह जल्द उठाने और रात्रि में जल्दी सोने की सलाह दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पूर्व इरवो अध्यक्षा अनिता वर्णवाल ने कहा कि स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन बसता है। खासकर, बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों को सचेत रहने की जरूरत है। साफ सफाई, सही खान-पान से ही बच्चों के मन-मस्तिष्क ही बच्चों का विकास होगा। वहीं समय समय पर ऐसे आयोजन से निश्चित ही बच्चें व अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। मौके पर सिस्टर मंजू, लूसी, प्राचार्या नेहा भारद्वाज, आंचल, ओमप्रकाश गौतम, ब्रजगोपाल सहित अन्य मौजूद थे।