एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए ऑनलाइन असेसमेंट
मुंगेर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। महगामा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए केंद्रीय टीम द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट किया गया। 23 अन्य केंद्रों के लिए भी तैयारी की जा रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें।

मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को धरहरा प्रखंड स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) महगामा का एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए दो सदस्यीय केंद्रीय टीम द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट किया गया। जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ. मनीष सामंत देव ने बताया कि केंद्रीय टीम की सदस्य डॉ. ममता रानी पंडा और डॉ. निशा सिंह राणा ने महगामा केंद्र की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। असेसमेंट के दौरान टीम ने मुख्य रूप से केंद्र का भवन और उपलब्ध भौतिक सुविधाएं, रिकॉर्ड कीपिंग और आधिकारिक फाइलों का अपडेशन, संक्रमण नियंत्रण और केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था तथा केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली पैथोलॉजिकल जांच के सुविधाओं की जांच की।
जांच के दौरान टीम ने वहां तैनात सीएचओ और एएनएम से विस्तृत पूछताछ की और उनके कार्यों का मूल्यांकन किया।लक्ष्य की ओर बढ़ते कदमडॉ. सामंत ने बताया कि इससे पहले तारापुर प्रखंड के बिहमा एचडब्ल्यूसी का भी नेशनल असेसमेंट डॉ. आकांक्षा और डॉ. दुर्गादास राय की टीम द्वारा किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद ये दोनों केंद्र एनक्वास सर्टिफिकेट हासिल कर लेंगे।23 अन्य केंद्रों की तैयारी तेजस्वास्थ्य विभाग ने जिले के 23 अन्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए भी स्टेट असेसमेंट का आवेदन किया है। इन केंद्रों पर एनक्वास के मानकों को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, ताकि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर बनाया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


