Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHaveli Khadgpur Woman Seeks Police Protection Against Threats and Assault
महिला ने जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

महिला ने जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

संक्षेप:

लगाते हुए हवेली खड़गपुर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाया है। पीड़िता ने हवेली खड़गपुर पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि

Sep 17, 2025 03:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के महादेवपुर निवासी पिंटू वर्मा की पत्नी रिंकू देवी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर दरियापुर मंदिर टोला निवासी धनेश्वर प्रसाद वर्मा के पुत्र मनोज वर्मा, विकास वर्मा, विजय वर्मा और शिवम वर्मा पर घर आकर गाली गलौच और जान मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए हवेली खड़गपुर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाया है। पीड़िता ने हवेली खड़गपुर पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि बीते 14 सितंबर को मेरा पुत्र अमित वर्मा, अमन वर्मा और मोहित वर्मा धपरी से बर्तन जेवर की दुकान बंद कर वापस लौट रहा था तभी सूर्य मंदिर के समीप कचरा गोदाम के निकट उसकी बाइक रोककर उपरोक्त सभी ने मारपीट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस वक्त सड़क से गुजर रहे टेंपू के चालक ने किसी प्रकार मेरा बेटे को वहां से भगाया जिससे मेरे बेटे की जान बची। लेकिन मारपीट के बाद भी दुस्साहस दिखाते हुए सभी लोग मेरे महादेवपुर स्थित घर पर आकर गाली गलौच और जान मारने की धमकी देते है। मेरा पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष समेत एसडीपीओ और एसपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।