ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरकोरोना के बढ़ते प्रसार को ले योग विद्यालय में नहीं होंगे गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास अनुष्ठान

कोरोना के बढ़ते प्रसार को ले योग विद्यालय में नहीं होंगे गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास अनुष्ठान

मंुगेर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण योग विद्यालय के संन्यास पीठ...

कोरोना के बढ़ते प्रसार को ले योग विद्यालय में नहीं होंगे गुरु पूर्णिमा व चातुर्मास अनुष्ठान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुंगेरTue, 12 Jul 2022 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मंुगेर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण योग विद्यालय के संन्यास पीठ में सार्वजनिक गुरु पूर्णिमा तथा चातुर्मास अनुष्ठान आयोजित नहीं किये जाएंगे। सार्वजनिक योग प्रशिक्षण भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन 12 और 13 जुलाई को इसका लाइव प्रसारण बिहारयोगा डाट नेट या बिहार योगा एप पर देखा जा सकेगा। यह जानकारी योग विद्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि संन्यास पीठ, मुंगेर में गुरु पूर्णिमा का प्रेरक अनुष्ठान तथा चातुर्मास अनुष्ठान वर्ष 2015 से आयोजित होता आ रहा है। यह कार्यक्रम जनसाधारण को भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते आया है। ताकि जीवन में सृजनात्मक एवं सकारात्मक संस्कारों की अभिव्यक्ति हो सके। साथ ही चातुर्मास के दौरान संचालित सबेरे का सार्वजनिक योग प्रशिक्षण मुंगेरवासियों के लिए वरदान स्वरूप रहा है। गुरु पूर्णिमा के संदेश में बताया गया है कि गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हमें गुरु तत्त्व के साथ अपने आध्यात्मिक संबंध को गहन और मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। इस शुभ दिन गुरु की ऊर्जा का प्रवाह शिष्यों की ओर होता है और गुरु शिष्यों से हृदय की गहराइयों में भेंट करते हैं। सभी भक्त, शिष्य एवं साधक अपने घरों की सुविधा और सुरक्षा में रहते हुए गुरु पूर्णिमा मनाएं। ताकि गुरु और ईश्वर की कृपा का आवाहन कर अपने जीवन में शांति, सामंजस्य, आरोग्य और मांगल्य का अनुभव कर सकें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े