नरसिंह भगवान मंदिर निर्माण को भूमि पूजन
जमालपुर में श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्री नरसिंह भगवान मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रकाश संघई और महेश संघई ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजा कराई। इस अवसर पर भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर का निर्माण लगभग दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी धर्मशाला प्रबंध कार्यकारिणी के तत्वावधान में श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में प्रस्तावित श्री नरसिंह भगवान मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश संघई और महेश संघई ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन कराया। पुरोहित बिट्टू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की उपस्थिति रही। इस मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बावत मारवाड़ी धर्मशाला प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष गिरधर संघई, मंत्री सुजीत संघई और जयशंकर शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित मंदिर परिसर में गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, लक्ष्मी नारायण और श्री नरसिंह देव धाम की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य लगभग दो वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


