महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
इटवा दशरथपुर में बुधवार की सुबह मां दुर्गा के स्थान पर नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 501 कन्याओं और महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में गंगाजल भरा गया। यात्रा के दौरान जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की खास देखभाल की गई।

धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड के इटवा दशरथपुर में बुधवार की सुबह धार्मिक आस्था अपने चरम पर दिखी। मां दुर्गा महारानी के पावन स्थल पर नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 501 कन्याओं और महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने फुल्का में गंगाजल भरकर यात्रा निकाली। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरा इलाका जय श्री विष्णु और महारानी माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। दरियापुर, माताडीह और भलार दुर्गा मंदिर मार्ग से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साध्वी देवी कृष्णा प्रियंका 7 से 15 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी।
महायज्ञ को सफल बनाने में राकेश पटेल, मिलिन पटेल, राजेश पटेल, पंकज सिंह और कलेश मिश्रा सहित पूरी आयोजन समिति जुटी हुई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


