नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा
खड़गपुर में बड़ी काली मंदिर के पास बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महिला और कन्याओं ने कलश लेकर यात्रा की, जिसने धार्मिक अलख जगाई। रामधुन का संकीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। नगर परिषद के सदस्य और ग्रामीण भी शामिल हुए।

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मुलुकटांड़ स्थित बड़ी काली मंदिर के समीप बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति भाव के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक विधान के साथ पूजन के बाद धर्मानुरागी महिला और कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर बड़ी काली मंदिर से निकल कर पंचबदन शिव मंदिर से होते हुए तारापुर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए लोगों में धार्मिक अलख जगाते हुए वापस मंदिर पहुंचा। बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत 24 घंटे का अखंड रामधुन का धार्मिक संकीर्तन प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुन समाप्ति के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।रामधुन
में राम दरबार की झाकी एवं विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गई को लोगों के कौतूहल का केंद्र रहा। कलश शोभा यात्रा में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद दीपक यादव, वार्ड पार्षद विक्की रॉय, पूर्व वार्ड पार्षद निरंजन मिश्रा, नितेश मिश्रा, यज्ञ मंडप यजमान शंकर मंडल, रंजीत मंडल, सिपाही मंडल, चंदन मंडल, ललित मंडल, संतोष ठाकुर, मुन्ना मंडल, धर्मवीर मंडल, राजीव कुमार, नाथ बिहारी मंडल, छोटू राय, आलोक, विकास, लोकेश, आदि समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


