
विषहरी पूजा संपन्न, नम आंखों से मां विषहरी को दी गई विदाई
देर शाम तक किया गया प्रतिमा विसर्जन मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीन दिवसीय बिहुला-विषहरी पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विभिन
मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीन दिवसीय बिहुला-विषहरी पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न पूजा केन्द्रों में स्थापित प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जन किया गया। दोपहर बाद विभिन्न पूजा केन्द्रों से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए एवं माता को नम आंखों से विदाई दी। देर शाम तक विसर्जन का सिलसिला सोझी घाट पर चलता रहा। पूजा केन्द्रों पर माता विषहरी की आरती कर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग माता का जयकारे लगाते चल रहे थे। प्रतिमा दर्शन को लेकर जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। बड़ा बाजार में स्थापित मां विषहरी की विसर्जन शोभायात्रा शाम में निकाली गई।

इससे पहले सोमवार की रात प्रतिमा दर्शन को लेकर बड़ी विषहरी, छोटी विषहरी, बड़ा बाजार, गुलजार पोखर आदि स्थानों लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


