Hindi NewsBihar NewsMunger NewsGrand Cultural Program Celebrates Republic Day at Jalalabad s Mother Teresa School
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

संक्षेप:

तारापुर के जलालाबाद स्थित मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। ध्वजारोहण के बाद, छात्रों ने नृत्य, नाटक और झांकियों के माध्यम से देश प्रेम का प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग भी कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे।

Jan 28, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित आवासीय मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रशासन के नेतृत्व में बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी से हुआ। प्रभातफेरी के दौरान बच्चों के देशभक्ति नारों और गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद विद्यालय परिसर में प्राचार्य कवि गुप्ता ने विद्यालय परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मंच संचालन की भूमिका विद्यालय के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने निभाई, जबकि कार्यक्रम में शिक्षिका लेखनी राज एवं शिक्षक शैलेंद्र कुमार की सक्रिय सहभागिता रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक समूह नृत्य, एकल नृत्य एवं हास्य प्रसंग पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों के हृदय में देशप्रेम की भावना जागृत कर दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सात शहीदों की झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया, वहीं नव-दुर्गा के नौ रूपों को धारण किए नौ छात्राओं द्वारा महिषासुर वध की आकर्षक झांकी ने खूब वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक, झिरझिरा नृत्य, डांडिया, ब्रेक डांस तथा भाषणों को उपस्थित लोगों ने जमकर सराहा। देर शाम तक अभिभावकों सहित स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ कार्यक्रम का आनंद लेती देखी गई। मौके पर बाल्मीकि प्रसाद चौधरी,सौरभ कुमार,राजा बाबू,अरुण कुमार,रेणु कुमारी,प्रिया मिलेनियम क्वीन, सुमन कुमारी ,सुमित कुमार,कुंदन कुमार, कल्याण अमरनाथ वर्मा ,अलका कुमारी एवं चंदा कुमारी आदि मौजूद थे।