जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी अभियान का हुआ आगाज

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर जिले के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 18 से 25 मई तक चलेगा, जिसमें 20 गांवों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य लाभ और दस्तावेज निर्माण की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी अभियान का हुआ आगाज

​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए सोमवार को जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की गई। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत इस अभियान का शुभारंभ समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने किया। सबसे दूर, सबसे पहले, के संकल्प के साथ शुरू हुआ यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई तक एक सप्ताह चलेगा। तीन प्रखंडों के 20 गांवों का हुआ चयनः

अभियान का मुख्य उद्देश्य

​जिलाधिकारी ने बताया कि, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अनुसूचित जनजाति के लोगों तक शासन की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। इसके लिए जिले के तीन प्रमुख प्रखंडों धरहरा, बरियारपुर और हवेली खड़गपुर के कुल 20 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर पर ही सभी जरूरी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैंप लगाकर मिलेंगी ये सुविधाएं

​दस्तावेज निर्माण: आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और लेबर कार्ड।

​स्वास्थ्य लाभ: हेल्थ कैंप के माध्यम से मुफ्त जांच और चिकित्सा।

​वन अधिकार कानून: फॉरेस्ट राइट के तहत पट्टा देने के मामलों का त्वरित निष्पादन।

माइक्रो प्लान और नोडल अधिकारी

​डीएम ने बताया कि अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। चिन्हित गांवों में पहले से ही प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे और उनका तुरंत निपटारा किया जाएगा। पूरे अभियान की देखरेख के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अनुसूचित जनजाति के लोगों तक शासन की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।