नए राष्ट निर्माण में साहित्य केंद्र की स्थापना होगा सहायक, नए युग की होगी शुरुआत: सीएस सिंह
जमालपुर में वसंत पर्व महोत्सव पर गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुंडलीय यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी अवसर पर नवनिर्मित साहित्य केंद्र का उद्घाटन पूर्व रेलवे अधिकारी सीएस सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र ज्ञान और विचार के आदान-प्रदान का माध्यम बनेगा, जिससे राष्ट्र निर्माण में सहायता मिलेगी।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। वसंत पर्व महोत्सव पर शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ जमालपुर की ओर से जहां नौ कुंडलीय यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं गायत्री शक्तिपीठ परिसर में नव निर्मित साहित्य केन्द्र की स्थापना समारोहपूर्वक की गयी। केंद्र सह कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व रेलवे अधिकारी सीएस सिंह ने फीता काटकर तथा क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ परिसर में नवनिर्मित साहित्य केंद्र की स्थापना से निश्चित ही गायत्री शक्तिपीठ के सशक्त अभियान नए राष्ट्र निर्माण को बल मिलेगा। यहां साहित्य विचार के लोगों के बीच ज्ञान बांटने से लेकर नए युग निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का संचालन करते हुए आचार्य विरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रकृति को आज के दिन ही वाणी मिला। ज्ञान, विद्या, कला, संगीत, ,बुद्धि और वाणी की देवी मां सरस्वती के इस पावन अवतरण दिवस पर ही वेदमूर्ति तपोनिष्ठ युगद्रष्टा युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की गयी थी। इसी पावन दिवस पर अखण्ड ज्योति की स्थापना करते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु विचार क्रांति अभियान की शुरुआत किए थे। मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी केसी चौरसिया, सहायक प्रबंधक वासुदेव पुरी, सुरेश चौरसिया, जमुना सिंह, दीनबंधु, मूलचंद मंडल, डॉ. प्रदीप, राजनाथ, विपिन कुमार, शंभू सिंह, बीके रस्तोगी, वरुण कुमार, सुलोचना नायक, लक्ष्मी पुरी, संध्या, पूनम, नीलम सहित अन्य गायत्री परिवार के सदस्यगण मौजूद थे। -----------------------------------------------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




