असरगंज में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
र इसे यादगार बनाने की दिशा में विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस सम्मान समारोह में सातों जिलों के चयनित टॉपर छात्रों को मंच पर बुलाकर प्रमाण पत्र, मेडल

असरगंज, निज संवाददाता। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में गैस की कील्लत से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता गैस एजेंसी का लगातार चक्कर काट रहे हैं। गैस उपभोक्ता संजीत कुमार,मुखिया धर्मेंद्र मांझी, मो.ईदरीस सहित कई लोगों ने बताया कि 45 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद बुकिंग किया है। लेकिन डीएससी नंबर नहीं आ रहा है। उपभोक्ता लगातार मोबाइल में मैसेज चेक करते देखे जा रहे हैं। गैस उपभोक्ता निरंजन कुमार सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि डीएसी नंबर आए हुए 5 दिन से अधिक हो गए हैं। लेकिन होम डिलीवरी के आस में रुके हुए हैं।
गैस एजेंसी के होम डिलीवरी वाले गाड़ी का नंबर लगातार स्वीच ऑफ आ रहा है। इसकी शिकायत गैस एजेंसी से करने पर कहते हैं कि, आज जायगा तो कल जाएगा। लेकिन होम डिलीवरी करने वाला नहीं आ रहा है। इधर विवाह के कारण वर वधु पक्ष को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण विकल्प के रुप में पारंपरिक लकड़ी एवं कोयला का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंडेन ग्रामीण के प्रोपराइटर कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों से सिलेंडर नहीं आया है। बैकलॉग अधिक होने के कारण गैस बुकिंग करने के बाद भी डीएससी नंबर नहीं आ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


