Munger News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मुंगेर में 32.98 मीटर पर पहुंचा पानी

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने लोगों से नदी किनारे न जाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है, और प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार है।

Munger News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मुंगेर में 32.98 मीटर पर पहुंचा पानी

Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र डीईओसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 13 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 33.14 मीटर दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे यह 32.90 मीटर था। मुंगेर में खतरे का निशान 39.33 मीटर और चेतावनी स्तर 38.33 मीटर है। अभी खतरे के निशान से करीब 6.35 मीटर नीचे पानी बह रहा है। इसके बावजूद ट्रेंड आर यानी बढ़ोतरी का है। डीईओसी के आंकड़ों के अनुसार गंगा के अन्य क्षेत्रों में भी जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। इलाहाबाद में 10 बजे जलस्तर 73.10 मीटर, वाराणसी में 58.57 मीटर, बक्सर में 48.96 मीटर, पटना दिघा घाट में 45.07 मीटर, पटना गांधी घाट में 44.82 मीटर, हाथीदह में 36.62 मीटर और भागलपुर में 27.40 मीटर दर्ज किया गया। सभी जगहों पर जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति है।

बाढ़ से पहले की तैयारी तेज:

प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में नाव और गोताखोरों की तैनाती के साथ ही राहत सामग्री का भंडारण शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से नदी के किनारे न जाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। गंगा का जलस्तर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी बारिश के आसार हैं, ऐसे में जलस्तर और बढ़ सकता है।

-------------------------------------------------------

गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाढ़ की सभी तैयारी पूरी

चीफ सेक्रेटरी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, राहत सामग्री का टेंडर भी हुआ। नाव, पॉलीथिन शीट, सूखा राशन और दवाओं सहित बाढ़ में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों का हुआ टेंडर। मुंगेर निज प्रतिनिधि। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित बाढ़ को देखते हुए मुंगेर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाली सभी सामग्रियों का टेंडर भी पूरा कर लिया गया है। सोमवार को राज्य के चीफ सेक्रेटरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय पर राहत पहुंचाने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने को कहा।

बोले एडीएम:

एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि "जिले में गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नाव, पॉलीथिन शीट, सूखा राशन और दवाओं सहित बाढ़ में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों का टेंडर हो चुका है। चीफ सेक्रेटरी के निर्देश पर राहत केंद्रों को सक्रिय रखा गया है और कर्मियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी किनारे न जाएं।"

ये तैयारी की गई प्रशासन की ओर से:

बाढ़ संभावित पंचायतों में राहत शिविर बनाने की जगह चिन्हित कर ली गई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों से भी समन्वय स्थापित किया गया है। तटबंधों और कटाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगा का वर्तमान जलस्तर कितना है?
गंगा का वर्तमान जलस्तर 33.14 मीटर है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMunger NewsMunger News: गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, मुंगेर में 32.98 मीटर पर पहुंचा पानी