ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरगंगा-जमुनी तहजीब का बना गवाह

गंगा-जमुनी तहजीब का बना गवाह

शहर की सड़कें अहले सुबह शबद कीर्तन के बोल गूंजे तो शाम में अकीदतमंदों ने धार्मिक नारे लगाए। अयोध्या मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन जमालपुर में सर्व धर्म समभाव की संस्कृति कोई असर...

गंगा-जमुनी तहजीब का बना गवाह
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरMon, 11 Nov 2019 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर की सड़कें अहले सुबह शबद कीर्तन के बोल गूंजे तो शाम में अकीदतमंदों ने धार्मिक नारे लगाए। अयोध्या मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन जमालपुर में सर्व धर्म समभाव की संस्कृति कोई असर नहीं दिखा।

संशय के बावजूद विभिन्न धर्मों के लोग आपसी एकता को कायम रखते हुए अपने धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। गुरुजी की वाणी मानस की जात सबै एकै पहिचानबो के तर्ज पर जमालपुर की सड़के रविवार को गंगा जमुनी तहजीब का गवाह बना।

जो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल, सतगुरू नानक परगट्या मिट्टी धुंध जग चानण होया...जैसे नारों से लौहनगरी जमालपुर एक बार फिर से गुंजायमान हो उठा। तीसरे दिन रविवार को नगर कीर्तन और शब्द कीर्तन समाप्ति पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ आयोजन किया गया। नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह नजर आया। बीते 35 साल पूर्व 1984 की दंगा के पहले इतनी बड़ी संख्या में सर्वधर्म सम्भाव के साथ नगर कीर्तन निकाला गया है। नगर कीर्तन दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ तथा शाम पांच बजे समाप्त हुआ।

सर्वधर्म प्रार्थना और जयकारों के साथ नगर कीर्तन संपन्न हुआ। आगे-आगे नगर परिषद जमालपुर के सफाईकर्मियों की टोली थी, जो पानी का छिड़काव कर पथ को स्वच्छ बना रही थी। इसके पीछे खालसा मध्य विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों की रैली थी। संत माइकल्स हाई स्कूल जमालपुर का बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके ठीक पीछे नगर कीर्तन करती सिख समुदाय और पंच प्यारे बने हुए भक्त थे। महिलाएं हांथ में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई करते नजर आयी। श्रीगुरू ग्रंथ साहिब की टॉली को फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें