Munger News: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लगा नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर,
Munger News: मुंगेर में वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। चिकित्सा टीम ने रक्तचाप, मधुमेह, पल्स रेट और हीमोग्लोबिन की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाएं प्रदान कीं।

Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से नि:शुल्क चिकित्सकीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मुंगेर के सौजन्य से किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आलोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया। सदर अस्पताल, मुंगेर से डॉ. पंकज सागर के नेतृत्व में गठित चिकित्सा टीम ने लाभार्थियों की जांच की।चिकित्सा टीम में जीएनएम रश्मि प्रिया, एएनएम साक्षी आनंद, एलटी संजय गुप्ता एवं राम नरेश, पीएमआई अभिषेक कुमार तथा सुकमेतु और ईएमटी दीपक कुमार शामिल रहे।
टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों के रक्तचाप, मधुमेह, पल्स रेट और हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देने के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराईं। शिविर में विधिज्ञ संघ, मुंगेर के अधिवक्ताओं के साथ अन्य लाभार्थियों और आम लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। अधिकारियों ने बताया कि, ऐसे शिविरों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।


