11 नेत्र रोगियों को मिला नि:शुल्क चश्मा

Feb 21, 2026 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

बेलाडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को 11 नेत्र मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। एएनएम अनुपमा कुमारी ने बताया कि पहले विशेष शिविर में मरीजों की नेत्र जांच की गई थी। दृष्टि बाधिता वाले मरीजों को पावर युक्त चश्मा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

11 नेत्र रोगियों को मिला नि:शुल्क चश्मा

तारापुर, निज संवाददाता। बेलाडीह पंचायत भवन में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र में शुक्रवार को नेत्र मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 11 मरीजों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। चश्मा वितरण का कार्य एएनएम अनुपमा कुमारी ने आशा फेसिलिटेटर ज्योति कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता गुड़िया कुमारी और नेहा भारती के सहयोग से संपन्न कराया। एएनएम अनुपमा कुमारी ने बताया कि चश्मा वितरण से पूर्व सभी मरीजों की नेत्र जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जांच के दौरान जिन मरीजों में दृष्टि बाधिता पाई गई, उन्हें चिन्हित कर पावर युक्त चश्मा उपलब्ध कराया गया।

यह चश्मा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर की प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी के निर्देश पर नि:शुल्क प्रदान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।