Munger News: सीएचसी में शुरू हुआ नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

Munger News: असरगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनिकरा फाउंडेशन की सहायता से नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे की सेवा आरंभ की गई। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने उद्घाटन किया। इससे मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, समय और पैसे की बचत होगी। यह सेवा ओपीडी समय के दौरान उपलब्ध रहेगी।

Munger News: सीएचसी में शुरू हुआ नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे, मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के सौजन्य से अनिकरा फाउंडेशन लोक निजी साझेदारी पहल द्वारा नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे का शुभारंभ शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद फैजान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेज अख्तर, प्रधान लिपिक शैलेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक बबलू कुमार, भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, उप मुखिया सदानंद सिंह आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कहा कि, अब असरगंज सीएचसी में नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मरीजों को अब एक्स-रे के लिए अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा।

इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यह एक्स-रे केंद्र अनिकरा फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है। अनिकरा फाउंडेशन के जिला कोऑर्डिनेटर पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा प्रतिदिन ओपीडी के समय तक उपलब्ध रहेगी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर इसका समय भी बढ़ाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।