ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरनौवागढ़ी में चार, बरियारपुर में एक घर आग से खाक

नौवागढ़ी में चार, बरियारपुर में एक घर आग से खाक

सदर प्रखंड की नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगवलीनगर में बुधवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये।स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो पूरा...

नौवागढ़ी में चार, बरियारपुर में एक घर आग से खाक
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 22 Nov 2017 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड की नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंगवलीनगर में बुधवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये।

स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। ग्रामीणों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो पूरा गांव आग की चपेट में आ आ जाता। अगलगी पर काबू पाए जाने के बाद दमकल की टीम गांव पहुंची। सूचना पर रामनगर थाना के एसआई चंद्रिका प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस घटना के बाद पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अगलगी की घटना में साइकिल, कुर्सी, चारा मशीन अनाज समेत लगभग एक लाख से भी अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी।

वहीं पीड़ित अपने आशियाना को उजड़ते देख दहाड़ मारकर रो रहे थे। आग की चिंगारी विलाश मंडल के घर से निकली और देखते ही देखते चार घर पूरी तरह अगलगी की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि विलास मंडल के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर न तो अंचल अधिकारी पहुंच पाए थे और न ही राजस्व कर्मचारी।

अगलगी में इन लोगों के घर जले: बुधवार को लगभग 12 बजे बजरंगवलीनगर में हुई अगलगी की घटना में जीतन मंडल, विलास मंडल, पिंटू कुमार, तथा सकलदेव मंडल शामिल हैं।

घटना को लेकर वार्ड सदस्या विनोद मंडल ने सीओ से क्षति आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। जिससे कि उन्हें तत्काल राहत पहुंचायी जा सके।

बरियारपुर में एक घर जला : मंगलवार की देर रात फुलकिया दीवानी टोला में आग लगने से सिंकदर मंडल का घर जल कर राख हो गया। दरवाजे पर बंधा मवेशी भी झुलस गया। अगलगी में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गई। सिंकदर मंडल ने मच्छर भगाने के लिए पुआल जलाया था। आग की लपट से टटिया में आग लग जाने से घर जल गया। अगलगी में कपड़ा, अनाज आदि जल गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें