Munger News: मुंगेर में एकजुट हुए पूर्व सैनिक, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Munger News: मुंगेर में ‘अपना बिहार भूतपूर्व सैनिक संगठन’ की बैठक आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिले के पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर संगठन को आधिकारिक मान्यता दिलाने और एक स्थायी कार्यालय स्थापित करने पर चर्चा की। भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं में प्रशासन की सहायता का वचन दिया। बैठक में कई पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। पूर्व सराय स्थित दिलीप महल के समीप रविवार को ‘अपना बिहार भूतपूर्व सैनिक संगठन’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर के पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाकर संगठन को नए आयाम देने की रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मुंगेर के सभी पूर्व सैनिक एकजुट होकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। इसे आधिकारिक मान्यता दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। इसके अतिरिक्त, संगठन के सुचारू संचालन के लिए एक स्थायी कार्यालय की स्थापना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व सैनिकों ने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में संगठन आपदा प्रबंधन में प्रशासन का बढ़-चढ़कर सहयोग करेगा। बैठक में कैप्टन प्रेम कुमार, कैप्टन नटराज कुमार, कैप्टन ज्ञान रंजन शर्मा, हेमंत, मनोज, एस.के. शुक्ला, सुनील मिश्रा और सुबोध यादव समेत कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की जय' के नारों के साथ हुआ।


