
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुंगेर के नई नगर इकाई का हुआ गठन
प प्रज्ज्वलित किया। नवगठित टीम में डॉ. रवीश कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष और सचिन कुमार को नगर मंत्री बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में अंकित कुमार, प्र
मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुंगेर के नई नगर इकाई का गठन शुक्रवार को शादीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद एवं प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। नवगठित टीम में डॉ. रवीश कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष और सचिन कुमार को नगर मंत्री बनाया गया है। अन्य पदाधिकारियों में अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, हिमेश कुमार, रितिक कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, कौशल कुमार, पीयूष कुमार, अनीश कुमार, वैभव सिंह, धीरज कुमार, रोहित कुमार, बबन कुमार, रोहित झा, अमन कुमार, सिंटू कुमार, अमरेंद्र यादव, राहुल कुमार, उदित, मिथलेश सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

मुख्य अतिथियों ने एबीभीपी को राष्ट्र निर्माण, शिक्षा सुधार और समाज सेवा की अग्रणी शक्ति बताते हुए नई टीम से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


