ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुंगेरलक्ष्य प्राप्त करने के लिए ध्यान को करें केंद्रित: मनीषा

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ध्यान को करें केंद्रित: मनीषा

माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित नैतिक और आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन किया...

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ध्यान को करें केंद्रित: मनीषा
हिन्दुस्तान टीम,मुंगेरWed, 14 Feb 2018 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में मंगलवार को भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा निर्देशित नैतिक और आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की कमिश्नरी इंचार्ज बीके मनीषा, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा एवं क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख कीर्ति रश्मि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बीके मनीषा ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मन को शांत कर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। स्वयं सोचें कि हमें क्या करना है। स्वाध्याय पर ध्यान दें। मोबाइल और नेट का प्रयोग कम करें, क्योंकि इससे ध्यान भटकता है। उन्होंने कहा कि दूसरों के अवगुणों पर ध्यान देने की अपेक्षा उसके गुणों की प्रशंसा करें। सुख, शांति, प्रेम और आनंद के लिए दूसरों की सहायता करें। सहायता करने वालों को धन्यवाद देना न भूलें।

प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि अच्छे गुणों का विकास कर ही लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके लिए सदाचार और मधुर वाणी आवश्यक है। हम ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करने और कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। इसके लिए प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन आवश्यक है। उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा ने कहा कि विद्या भारती का केन्द्रीय विषय नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा है। छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर ही ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं। इसमें महापुरुषों की जीवनी, उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमें मार्गदर्शित करते हैं।

क्षेत्रीय बालिका शिक्षा प्रमुख कीर्ति रश्मि ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या छाया रानी कर रहीं थीं। इस अवसर पर बीके स्नेहा, मुंगेर विभाग के मीडिया प्रमुख संतोष कुमार, आचार्य कुमार सिन्हा गोपालकृष्ण, नीरज कुमार मिश्र, आचार्या पाणिनी मिश्रा, संगीता सहाय, चित्रा मिश्रा, शीला मेहता, रजनी सिन्हा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें