Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFlood Victims Protest for Relief Funds Avinash Kumar s Hunger Strike Continues
बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग को ले दूसरे दिन भी अनशन पर रहे राजद नेता

बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग को ले दूसरे दिन भी अनशन पर रहे राजद नेता

संक्षेप: बरियारपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग को लेकर राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी का आमरण अनशन जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक राहत राशि नहीं मिलेगी, उनका अनशन खत्म नहीं होगा। हजारों...

Wed, 17 Sep 2025 02:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुंगेर
share Share
Follow Us on

बरियारपुर, निज संवाददाता। बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग को लेकर बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को दूसरे दिन भी राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव का आमरण अनशन जारी रहा। अनशन स्थल पर उनका समर्थन करने के लिए हज़ारों महिलाएं भी रहीं। इस मौके पर राजद नेता मुकेश यादव ने कहा कि आप सभी मां-बहनों को बाढ़ राहत राशि जबतक नहीं मिलेगी, हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। आपलोगों के समर्थन ही हमारा संबल है। मुकेश यादव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशासन आमलोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मिला तो सबको सम्मान मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा में वंशावली आधारित रैयत में आवेदन करने पर उसे अस्वीकार किया जा रहा है। जबकि वंशावली के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री होती है। यह कृषि विभाग की मनमानी है। उन्होंने कहा कि अनशन पर दो दिनों से बैठे हैं, लेकिन कोई अधिकारी बात करने नहीं आए हैं। उनके साथ अनशन पर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष देवकी नंदन बिंद, राजाराम गुप्ता भी बैठ हुए हैं। आमरण अनशन के समर्थन में सोमवार को राजद के वरीय नेता नरेश सिंह यादव, अर्जुन मंडल, प्रो विनय कुमार सुमन, युवा राजद के प्रदेश सचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु, प्रखंड अध्यक्ष राजेश मंडल, युवा नेता अवनीश मंडल, शशि अलबेला, दीपक ठाकुर, पंजाबी साह, रामदेव शर्मा, कौसर फैलाज आदि मौजूद थे।